IISER IAT Result 2025 Released: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने भारतीय IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) के परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने IAT 2025 में कम से कम एक अंक प्राप्त किया है, उन्हें रैंक प्राप्त हुई है। ध्यान दें, रैंक प्राप्त करना IISER में ऑफर/प्रवेश की गारंटी नहीं देता है।
आईआईएसईआर आईएटी परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
IISER IAT क्या है?
IISER IAT सात IISERs के साथ-साथ IISc बैंगलोर और IIT मद्रास में BS-MS, BS और BTech जैसे स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है।
IISER IAT Result 2025 Online कैसे देखें?
IISER IAT Result 2025 Check करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर 'IISER IAT Result 2025 Link' देखें और उस पर क्लिक करें
चरण 3: उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड सबमिट करें
चरण 4: IAT परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
IISER IAT Counselling 2025 कल, 26 जून को शाम 5 बजे से शुरू होगी और 3 जुलाई को शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अकादमिक कार्यक्रम प्रदर्शन फॉर्म भर सकते हैं।
