IIRF Ranking 2024 Colleges: आईआईआरएफ रैंकिंग में जेएनयू ने लहराया परचम, यहां देखें देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी

IIRF Ranking 2024 Colleges, Top 10 Central Universities In India: भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। पहले नंबर पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) है। जबकि दूसरे पर बीएचयू और तीसरे नंबर पर डीयू शामिल है। यहां आप आईआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जान सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआईआरएफ रैंकिंग में जेएनयू ने मारी बाजी।
  • 7 पैरामीटर्स पर तैयार की गई है रैंकिंग।
  • आईआईआरएफ में दूसरे नंबर पर डीयू।

IIRF Ranking 2024 Colleges, Top 10 Central Universities In India: यदि आप भी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए अहम (IIRF Ranking 2024 Colleges) सूचना है। भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क(IIRF) ने अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। यह रैंकिंग 7 मानदंडों पर आधारित है, जिसमें प्लेसमेंट परफॉर्मेंस, टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस एंड पेडागोजी, रिसर्च, इंडस्ट्री इनकम, प्लेसमेंट स्ट्रैटजी समेत अन्य चीजें (IIRF Ranking Colleges) शामिल हैं। स्टूडेंट आईआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट iirfranking.com पर जाकर टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट देख सकते हैं।

IIRF Ranking 2024 Colleges, Top 10 Central Universities In India

IIRF Ranking 2024 Colleges: ये हैं देश के टॉप 10 सेंट्रल युनिवर्सिटीज

इस वर्ष जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय है, जबकि तीसरे पर बनार हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU है। वहीं टॉप डीम्ड विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IIRI) ने परचम लहराया है। टॉप निजी विश्वविद्यालयों में अशोक विश्वविद्यालय, धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी शामिल है।

End of Feed