IIM Lucknow Placement 2025: आईआईएम लखनऊ में टॉप पैकेज 75 लाख का, 600 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर

IIM Lucknow Highest Placement Package: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट (IIM) लखनऊ में हाल ही में हुए जॉब फेयर प्लेसमेंट में हाईएस्ट सैलरी पैकेज 75 लाख रुपये तक रहा। वहीं, आईआईएम लखनऊ में औसत सैलरी पैकेज 32.3 लाख रुपये तक का रहा। इस साल के प्लेसमेंट सेशन में 570 छात्रों को 600 से अधिक नौकरी के ऑफर दिए गए हैं। ऐसे में इस साल का प्लेसमेंट सबसे शानदार देखा जा रहा है।

IIM Lucknow Highest Placement Package: मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए कमाल की खबर है। मैनेजमेंट कोर्स के लिए मशहूर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट (IIM) लखनऊ में इस साल का प्लेसमेंट शानदार देखा गया है। आईआईएम लखनऊ में इस साल हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 75 लाख रुपये का देखा गया है। वहीं, इस साल के प्लेसमेंट सेशन में 570 छात्रों को 600 से अधिक नौकरी के ऑफर दिए गए हैं।

IIM Lucknow Placement

IIM Lucknow में प्लेसमेंट

IIM Lucknow Placement Companies: इन कंपनियों से मिला ऑफर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट लखनऊ (IIM Lucknow) के पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम (PGP) के छात्रों के लिए इस साल के प्लेसमेंट सीजन में विभिन्न क्षेत्रों से नियुक्तियां हुईं। इनमें कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

End of Feed