IGNOU BA Sanskrit Course : IGNOU ने शुरू किया BA संस्कृत का नया कोर्स, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 02:52 PM IST

IGNOU BA Sanskrit Course: इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने छात्रों के लिए बीए कोर्स में एप्लाइड संस्कृत विषय को शामिल किया है। आवेदन के लिए सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।

IGNOU B.A Sanskrit Course: इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने छात्रों के लिए एक नया कोर्स शुरू किया है । इग्नू ने बीए कोर्स में एप्लाइड संस्कृत विषय को शामिल किया है । अब छात्र संस्कृत विषय से तीन साल का अंडरग्रजुएट कोर्स कर सकते है। इग्नू में इसे हिंदी माध्यम से पढ़ाया जाएगा।अब छात्र डिस्टेंस से B.A संस्कृत कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU BA Sanskrit Course : IGNOU ने शुरू किया BA संस्कृत का नया कोर्स, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने की पात्रता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। बीए एप्लाइड संस्कृत कोर्स को लॉन्च करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ इग्नू के कुलपति नागेश्वर राव ने किया। संस्कृत कोर्स का माध्यम हिंदी में है और इसकी ड्यूरेशन 3 साल की है। बीए एप्लाइड संस्कृत कोर्स की फीस 4,500 रुपये सालाना है।

End of Feed