IGNOU PhD Admission 2024: इग्नू से पीएचडी के लिए 20 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कैसे मिलेगा दाखिला

IGNOU PhD Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक छात्र पीएचडी में दाखिले के लिए 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU PhD Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक छात्र पीएचडी में दाखिले के लिए 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 नवंबर के बाद पीएचडी के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यूजीसी नेट के 70% स्कोर और और 30% इंटरव्यू के स्कोर के आधार पर तैयार की गई लिस्ट से इग्नू में पीएचडी कोर्स में दाखिला मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए www.ignou.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

IGNOU PhD Admission

IGNOU PhD Admission

ऐसे होगा चयन

बता दें कि यूजीसी नेट के 70% स्कोर और और 30% इंटरव्यू के स्कोर के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी। सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद 25 से ज्यादा विषयों की कुल 349 सीटों पर पीएचडी में दाखिले किए जाएंगे।

End of Feed