IGNOU July Re-Registration 2026 Last Date Extended: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब IGNOU के पुराने छात्र 15 जुलाई 2026 तक अगले सेमेस्टर या अगले साल के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 30 जून 2026 थी। जो छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह राहत की खबर है। अब वे बिना रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। यह बढ़ी हुई तारीख ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड के सभी यूजी, पीजी, एडवांस्ड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स पर लागू होगी।
इग्नू ने बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
IGNOU ने साफ कहा है कि अगर छात्र अगले सेमेस्टर या अगले साल पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो री-रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
फेल या असाइनमेंट न जमा करने पर भी करना होगा री-रजिस्ट्रेशन
अगर कोई छात्र पिछली TEE परीक्षा में फेल हो गया है या असाइनमेंट नहीं जमा कर पाया है, तब भी उसे अगले सेमेस्टर में जाने के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नए छात्रों के लिए फ्रेश एडमिशन की प्रक्रिया अलग से चलती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
री-रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
- कैटेगरी सर्टिफिकेट, अगर लागू हो
- सभी दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में होने चाहिए।
री-रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये रखी गई है। यह फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2548 पदों पर सरकारी नौकरी, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, बिना परीक्षा होगा चयन
IGNOU July Re-Registration 2026 कैसे करें?
सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट या Samarth Portal खोलें। होमपेज पर Re-registration लिंक पर क्लिक करें। Enrollment Number और Password डालकर लॉगिन करें। अपनी पर्सनल और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी चेक करें। अगले सत्र के लिए विषय या कोर्स चुनें। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से 300 रुपये फीस जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
आखिरी दिन का इंतजार न करें
IGNOU ने छात्रों को सलाह दी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा लोग आने से तकनीकी दिक्कत या पेमेंट फेल हो सकता है। इसलिए जो छात्र जुलाई 2026 सत्र में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे समय रहते री-रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
