IGM Bharti 2026: नोट छापने वाली कंपनी में नौकरी का शानदार मौका, 94 पोस्ट के लिए कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

Indian Government Mint Recruitment 2026: भारत सरकार टकसाल (IGM) ने सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट और कई अलग-अलग पदों पर निकाली है। इन सभी पदों पर 94 पोस्ट खाली हैं, जिन्हें भरा जाएगा। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। भर्ती का पहला चरण कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगा। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट (कुछ विशेष पदों के लिए) होना है और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

IGM Recruitment 2026 : ये रिजल्ट का दौर है और रिजल्ट पास करने के बाद छात्रों का सपना होता है कि वे किसी अच्छी नौकरी पर लगें। ऐसे में हाल ही में IGM (Indian Government Mint) ने साल 2026 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात ये है कि भारत सरकार टकसाल ने इस भर्ती के तहत कई सारे पदों पर वेकेंसी निकाली है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस लेख में चलिये जानते हैं IGM की इस भर्ती में खाली पद, सैलरी, क्वालिफिकेशन और अन्य जानकारी के बारे में...

IGM Bharti 2026

IGM Bharti 2026

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट भारत सरकार टकसाल (IGM) ने ये भर्ती सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट और कई अलग-अलग पदों पर निकाली है। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed