ICSE, ISC Date Sheet 2026 हुई जारी, हाईस्कूल की 17 व इंटरमीडिएट की 12 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

ICSE, ISC Datesheet 2026 OUT: CISCE ने आधिकारिक तौर पर 2026 कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्‍जाम कॉपी में लिखने से पहले प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

ICSE, ISC Datesheet 2026 Released: भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने आधिकारिक तौर पर 2026 कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस वर्ष, परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में पहले शुरू होंगी, कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से और कक्षा 10 की 17 फरवरी से शुरू होंगी। अनुमान है कि लगभग 2.6 लाख छात्र ICSE परीक्षा में और लगभग 1.5 लाख ISC परीक्षा में भाग लेंगे।

CISCE ICSE ISE 2026 date sheet

टाइमटेबल में ICSE के लिए 75 से अधिक और ISC के लिए 50 विषयों को शामिल किया गया है, जो छात्रों को उनकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देगा।

End of Feed