ICAI CA Final Result 2025 Date: घोषित हुई सीए इंटर व फाइनल रिजल्ट की डेट, इस तारीख को जारी होंगे नतीजे

ICAI CA Inter, Final Result 2025 Date and Time Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार, सीए इंटर और फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, icai.org या icai.nic.in पर जारी किया जाएगा।

ICAI CA Inter, Final Result 2025 Date and Time Announced: सीए फाइनल परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नेसीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार, सीए इंटर और फाइनल रिजल्ट 6 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। सीए फाइनल और इंटर एग्जाम का रिजल्ट दोपहर करीब 2 बजे जारी होगा। वहीं, सीए फाउंडेशन रिजल्ट की घोषणा शाम करीब 5 बजे की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वब आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाइनल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CA Final Result 2025

CA Final Result 2025

आईसीएआई सीए फाइनल मई सेशन का आयोजन 9 मई से 24 मई तक किया जाना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवादों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में परीक्षा का आयोजन 16 मई से 24 मई तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।

End of Feed