CA Inter Exam Form September 2024: सीए इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर (CA Inter Exam Form September) दिया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख कल यानी 20 जुलाई 2024 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ica.org पर जाकर आवेदन कर (CA Inter Exam Form September) सकते हैं।
CA Inter Exam Form September 2024: सीए इंटर एग्जाम फॉर्म के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
यहां आवेदन के लिए 7 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए लिंक 24 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक लिंक एक्टिव किया जाएगा। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
CA Inter Exam Form September 2024
- सबसे पहले icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter Exam Form September 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर साइन अप करें।
- अब आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
