ICAI CA Foundation Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाउंडेशन जून 2024 सत्र की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org के माध्यम से सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।
सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
सीए फाउंडेशन परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून 2024 को होगी। सीए फाउंडेशन जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आईसीएआई द्वारा आज सीए फाउंडेशन सीरीज III मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिवेट करेगा। एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
CA Foundation Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
- अब Download CA Foundation के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
ICAI CA Mock Test: कैसे दें मॉक टेस्ट?
सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 5 जून से 12 जून तक सीए फाउंडेशन सीरीज III मॉक टेस्ट दे सकते हैं। इससे पहले, आईसीएआई ने जून 2024 के लिए सीए फाउंडेशन सीरीज I मॉक टेस्ट 29 अप्रैल से 2 मई तक और सीए फाउंडेशन 2024 मॉक सीरीज II 22 मई से 29 मई तक आयोजित किया था।
सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर कुल 55% अंक आवश्यक हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
