ICAI CA Final May Result 2026 Date: कब जारी होगा सीए फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Final May Result 2026 Date And Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट मई फाइनल 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। उम्मीद है कि नतीजे का ऐलान 18 जून को किया जा सकता है। हालांकि आईसीएआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ICAI CA Final May Result 2026 Date And Time: सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Final May Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल मई 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित करने (CA Final May Result 2026 Date)वाला है। हालांकि इंस्टीट्यूट ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सेंट्रल काउंसिल के पूर्व सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल की हालिया जानकारी से संकेत मिलता है कि नतीजे 18 जून, 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

ICAI CA Final May Result 2026 Date, Time

ICAI CA Final May Result 2026 Date: यहां देखें कब आएगा सीए फाइनल का रिजल्ट

पिछले कुछ सालों में खंडेलवाल ने अक्सर आधिकारिक घोषणाओं से पहले नतीजों से जुड़ी जानकारी दी है और सही साबित हुई हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ICAI ने नतीजों की तारीख की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed