ICAI CA Result 2025: जारी हुआ सीए परीक्षा का रिजल्ट, मुकंद अगिवाल ने किया टॉप

CA Result 2025: आईसीएआई द्वारा सीए परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिये गए हैं। जिन भी परीक्षार्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सितंबर 2025 फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए शामिल सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है। आईसीएआई द्वारा 3 नवंबर 2025 को सीए फाइनल का रिजल्टआधिकारिक वेबसाइट https://icai.org/ और https://icai.nic.in/caresult/ पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी यहां से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीए परीक्षा के फाइनल के साथ-साथ टॉपर का नाम भी जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में मुकुंद अगिवाल ने बाजी मारी है।

ICAI CA exam result 2025

ICAI CA exam result 2025 (Social Media)

कितने उम्मीदवारों ने मारी बाजी

सीए फाउंडेशन परीक्षा में 98,827 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 14,609 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे में पासिंग पर्संटेज कुल 14.78 दर्ज की गई है। सीए इंटर परीक्षा में कुल 1,59,779 उम्मीदवारों ने सीए इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए, जिनमें से ग्रुप I की परीक्षा 93,074 उम्मीदवारों ने और ग्रुप II की परीक्षा 69,768 उम्मीदवारों ने दी। ग्रुप I में 8,780 (9.43 प्रतिशत) पास हुए। ग्रुप II में 18,938 (27.14 प्रतिशत) पास हुए। दोनों ग्रुप के 36,398 उम्मीदवारों में से 3,663 परीक्षा में सफल हुए, जिसके बाद 10.06 पासिंग पर्संटेज दर्ज की गई है।

End of Feed