IBPS SO Mains Admit Card 2024 Download Link: आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
IBPS एसओ मेंस परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज 18 जनवरी को IBPS SO Mains Hall Ticket जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, IBPS SO परीक्षा स्पेशल आफिसर की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा तिथि - IBPS SO Mains Exam Date
आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए कॉल लेटर ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है और मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे इस वेबसाइट के माध्यम से इसे जल्द डाउनलोड कर लें।
आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करनी होगी।
आईबीपीएस एसओ भर्ती कृषि अधिकारी, कानून अधिकारी, विपणन अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी और आईटी अधिकारी के पद के लिए आयोजित की जाती है।
आईबीपीएस एसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें
- पहले आधिकारिक वेबसाइट-ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड एक्सेस करें।
प्रीलिम्स परीक्षा की तरह, मेन्स परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक या एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।
