IBPS RRB PO Mains Admit Card 2025 : आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें चेक करने का तरीका

RRB PO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, और बिना साफ प्रिंटेड कॉपी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। IBPS पोस्ट से हार्ड कॉपी नहीं भेजता है।

IBPS RRB PO Mains Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेंस परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी (IBPS PO Mains Admit Card) किए हैं। IBPS RRB PO मेन्स एडमिट कार्ड 2025 के लिए डाउनलोड लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है। ऑफिसर स्केल-1 (PO) के एडमिट कार्ड 21 दिसंबर 2025 को जारी किए गए थे, जबकि ऑफिसर स्केल-2 और स्केल-3 की सिंगल-लेवल परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक दिन पहले उपलब्ध करा दिए गए थे।

IBPS RRB PO Mains Admit card

IBPS RRB PO Mains Admit card

परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है एडमिट कार्ड (PO Mains Admit Card)

उम्मीदवार अपने हॉल टिकट एक्सेस करने के लिए ऑफिशियल टाइमलाइन पर ध्यान दें। (How to access RRB PO Mains hall ticket). एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन तक डाउनलोड (Download RRB PO Mains Admit Card) के लिए उपलब्ध रहेगा। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालनी होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और बिना साफ प्रिंटेड कॉपी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। IBPS पोस्ट से हार्ड कॉपी नहीं भेजता है।

End of Feed