IBPS Exam 2023 Calendar: क्लर्क, आरआरबी, एसपीएल, पीओ परीक्षाओं की डेट ibps.in पर हुई जारी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 16, 2023, 03:54 PM IST

IBPS Exam Calendar 2023: आईबीपीएस परीक्षा 2023 कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां पर आरआरबी, पीओ, क्लर्क और एसपीएल के लिए परीक्षा डेट्स को चेक कर सकते हैं और अन्य डिटेल्स को भी चेक यहां पर देखा जा सकता है। कैलेंडर में आगामी शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस परीक्षा 2023 कैलेंडर जारी कर दिया है। आरआरबी, क्लर्क, पीओ और एसपीएल परीक्षा डेट्स के लिए ऑनलाइन सीआरपी के लिए अस्थाई कैलेंडर जारी किया गया है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। कैलेंडर के अनुसार, प्रारंभिक आरआरबी कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल 1 परीक्षा 5, 6, 12, 13 और 19 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी।

IBPS Exams 2023 Calendar

IBPS 2023 परीक्षा कैलेंडर

अधिकारी स्केल 2 और स्केल 3 के लिए एकल परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक क्लर्क परीक्षा 26, 27 और 2 सितंबर, 2023 को और मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

End of Feed