IBPS Clerk Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

IBPS Clerk Admit Card 2024 Release Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

IBPS Clerk Admit Card 2024 Release Date: आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त (IBPS Clerk Admit Card 2024 Date) जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS Clerk Admit Card 2024

IBPS Clerk Admit Card 2024

IBPS Clerk Prelims Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

End of Feed