HTET Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथियों के जारी होने के बाद से परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अब एक ही सवाल है कि HTET 2026 Admit Card कब आएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड bseh.org.in से लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए डाउनलोड कर पाएंगे।
HTET Admit Card 2026 कब होगा जारी (Photo - AI)
क्यों स्थगित हुई थी HTET 2026 परीक्षा
बता दें कि HTET 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 13 जून और 14 जून 2026 को किया जाना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का नया शेड्यूल और समय जारी कर दिया है।
कब होगी HTET 2026 परीक्षा?
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी इस नए टाइम टेबल के अनुसार, अब परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई शनिवार और रविवार को किया जाएगा। परीक्षा की डेट और समय की जानकारी इस प्रकार है -
कब आएगा HTET 2026 एडमिट कार्ड?
HTET 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमानित तौर पर माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 -5 दिन पहले जारी किए जाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे करें HTET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "Haryana Teacher Eligibility Test 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करना है
स्टेप 4 - लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपका HTET एडमिट कार्ड 2026 पूरी जानकारी के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
इन बातों पर दें खास ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर गिए गए परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी दावों पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें।
