HTET Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी का एडमिट कार्ड, bseh.org.in से ऐसे करें डाउनलोड

HTET Admit Card 2023, HTET Paper I & II Admit Card 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट 2023 व पैटर्न भी चेक कर सकते हैं।

HTET Admit Card 2023, Haryana HTET Paper I & II Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का एडमिट कार्ड आज यानी 24 नवंबर को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

HTET Admit Card 2023

HTET Admit Card 2023

Haryana HTET Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

हरियाणा टीईटी का आयोजन 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक तक होगी। इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed