HTET 2025 Admit Card OUT: जारी हो गए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड, bseh.org.in से करें डाउनलोड

HTET 2025 Admit Card Download: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in व खबर में दिए लिंक से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, राज्य भर के 673 परीक्षा केंद्रों पर 4 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

HTET 2025 Admit Card Download: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024-25 के लिए एडमिट कार्ड/ हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा HTET 2025 लेवल 1, 2 और 3 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in व खबर में दिए HTET 2025 Admit Card Download Direct Link से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET 2025 Admit Card OUT

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने हॉल टिकट देखने के लिए अपना पासवर्ड, पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए महत्वपूर्ण नोट्स/ निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।

End of Feed