HSSC Stenographer Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी से पहले-पहले अपना आवदेन दे सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है। बताते चलें कि हरियाणा कर्मचारी आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर की इस भर्ती के जरिये कुल 1952 खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों का एचसीसी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
HSSC Stenographer vacancy 2026
जानें शैक्षिक योग्यता HSSC Stenographer Educational Qualification:
इसके लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है।
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ? HSSC Stenographer Last Date:
बताते चलें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की तारीख 20 फरवरी तय की गई है। चयन प्रकिया की बात करें तो अभ्यर्थी सीईटी स्कोर के आधार पर चुने जाएगें, जिसके बाद स्किल टेस्ट होगा और फिर लिखित परीक्षा होनी है।
HSSC ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन
बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये 1952 खाली पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक लिंक के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 1952 खाली पदों को भरा जाएगा।
