HSSC Haryana CET Exam Date 2025: एचएसएससी सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HSSC Haryana CET Exam Date 2025) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 परीक्षा की तारीख घोषित कर (HSSC Haryana CET Exam Date) दी है। परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 11:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तकनीकी मानकों के साथ किया जाएगा।
HSSC Haryana CET Exam Date 2025: यहां देखें हरियाणा सीईटी परीक्षा की तारीख
Haryana CET Exam Date 2025
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 2 दिन में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 74 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। प्रत्येक जिले में दो नोडल अफसर तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां करीब 13000 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर लगभग 10 सुरक्षाकर्मी होंगे।
Haryana CET Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है यानी 25 जुलाई तर प्रवेश पत्र साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Haryana CET Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
