HSSC Group D Result 2023: जारी हुआ हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

HSSC Group D Result 2023, Sarkari Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC Group D CET Result 2023, Sarkari Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट (HSSC Group D Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

HSSC Group D Result 2023

HSSC Group D Result 2023

HSSC Group D Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 798 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 नवंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 12 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

End of Feed