HSSC CET Group C Mains Result Haryana group c vacancy exam result declared: हरियाणा एसएससी द्वारा आयोजित सीईटी ग्रुप सी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं । कई विभागों में 59 कैटेगरी के ग्रुप सी पदों पर भर्ती में सीईटी 2022 के आधार पर आवेदन किए और फिर 30 व 31 दिसंबर तथा 6, 7 और 14 जनवरी 2024 को आयोजित स्किल टेस्ट के नतीजों की घोषणा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के पदों के लिए चयनित घोषित किया गया है, उन्हें आवंटित विभाग के नोडल ऑफिसर से ज्वाइनिंग के लिए आयोग से सूचना मिलने के बाद तुरंत संपर्क करना होगा। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ-साथ सभी पदों के लिए वर्गवार निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक (Cut-Off) भी जारी कर दिए हैं।
HSSC CET Group C Result
How to check HSSC CET Result
- हरियाणा सीईटी ग्रुप सी का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर WHATS NEW के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Haryana CET Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
- अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अगस्त 2023 में आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर और 6 नवंबर 2023 को हुआ था। वहीं इसके चयन के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर 2023 को हुआ था। इसके अलावा 6 जनवरी 2024, 7 जनवरी और 14 जनवरी 2024 को भी स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था। जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम HSSC की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
