HPSOS 10th 12th Practical Exam Date 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रैक्टिकल एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक सितंबर/अक्टूबर 2026 सेशन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं संबंधित HPSOS स्टडी सेंटर्स पर होंगी।
HPSOS 10th 12th Practical Exam Date 2026: यहां देखें हिमाचल प्रदेश प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख
बोर्ड ने स्टडी सेंटर्स को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को परीक्षा की तारीख, समय और जरूरी निर्देशों के बारे में पहले से जानकारी दें ताकि कोई भी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा देने से न चूके। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
HPSOS Practical Exam Date 2026: कब होगी एचपीएसओएस प्रैक्टिकल एग्जाम
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 17 अक्टूबर, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं संबंधित स्टडी सेंटर के स्तर पर आंतरिक रूप से आयोजित की जाएंगी।
HPSOS 10th 12th Practical Schedule
- सबसे पहले HPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HPSOS Himachal Pradesh 10th 12th Practical Exam 2026 Schedule लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
HPSOS Practical Exam Date 2026: स्कूल यूजर लॉगिन पर है दिशा निर्देश
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने HPSOS प्रैक्टिकल परीक्षाओं से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश और दस्तावेज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। यह सभी जानकारी School User Login के जरिए अध्ययन केंद्रों को मिल सकेगी। सभी एचपीएसओएस स्टडी सेंटर को अपने लॉगिन के माध्यम से संबंधित दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे। बोर्ड ने अध्ययन केंद्रों को यह भी निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी करें। परीक्षा के आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों को बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
