HPBOSE Date Sheet 2024: कब होगी हिमाचल बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, जानें कब तक आएगी डेट शीट

HPBOSE Date Sheet 2024, HP Board Class 10th 12th Date Sheet 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स यहां एचपी बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

HPBOSE Date Sheet 2024, HP Board Class 10th 12th Date Sheet 2024: हिमाचल बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अगर आप भी हिमाचल बोर्ड एग्जाम 2024 में शामिल होने जा रहे तो आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी हिमाचल बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HPBOSE 10th 12th Date Sheet 2024

HPBOSE 10th 12th Date Sheet 2024

HPBOSE 10th 12th Exam 2024: कब होगी परीक्षा

हिमाचल बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च व अप्रैल में किया जा सकता है। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। हिमाचल बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

End of Feed