HPBOSE 10th Result 2025 Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इसे hpbse.org पर से देखा जा सकेगा। (HPBOSE 10th Result 2025 Himachal Pradesh) डिजिलॉकर ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि 'तैयार हो जाओ विद्यार्थियों! हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला, दसवीं कक्षा का परिणाम 2025 जल्द ही आने वाला है।' जानें कब कहां से व कैसे कर सकेंगे चेक
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025
HPBOSE 10th Result 2025 Date and Time
HPBOSE 10th Result 2025 Kab Aayega? हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी तरफ से रिजल्ट की तारीख व समय की जानकारी नहीं दी है। लेकिन डिजिलॉकर पर अपडेट आने का मतलब है कि एक दो दिन में इन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है।
HPBOSE 10th Result 2025 Roll Number
हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। अगर रोल नंबर नहीं याद तो एडमिट कार्ड अभी से निकालकर रख लें, और यदि एडमिट कार्ड भी नहीं याद तो अपने स्कूल से संपर्क करें।
HPBOSE 10th Result 2025 Website
हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - hpbse.org से परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप timesnowhindi.com/education पर से भी सारे अपडेट पा सकेंगे।
HPBOSE 10th Result 2025 Link
अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक HPBOSE वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होगी, लेकिन परिणाम प्रकाशित होने के बाद स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट लेनी होगी।
डिजिलॉकर पर HPBOSE कक्षा 10वीं के नतीजे कैसे देखें
- डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप खोलें
- अपनी जानकारी के साथ लॉग इन करें
- HPBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 सेक्शन पर जाएं।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- भविष्य में उपयोग के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 4 से 29 मार्च, 2025 के बीच पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित की गईं।
