HP TET Result 2023: जारी हुआ हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

HP TET Result 2023, Sarkari Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET)का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

HP TET Result 2023, Sarkari Result 2023: एचपी टीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का रिजल्ट आज यानी 23 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर व एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

HP TET Result 2023

HP TET Result 2023

HPBOSE TET Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 18 जून, 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, टीईटी परीक्षा के लिए कुल 37483 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। हालांकि, परीक्षा में 34708 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमे 3976 को सफल घोषित किया गया है। आज बोर्ड ने टीईटी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed