HP TET November 2026 Schedule: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने नवंबर 2026 सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं। HPBOSE की वेबसाइट पर नवंबर 2026 TET के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी उपलब्ध है।
बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। जो उम्मीदवार इस समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 600 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस देकर फॉर्म जमा कर सकेंगे।
HP TET November 2026 Exam Date
इस परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार को उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जानकारियों को ध्यान से जांचने की जरूरत होगी।
HP TET November 2026 Fees
हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए सामान्य वर्ग और उसकी सब-कैटेगरी के उम्मीदवारों को, शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को छोड़कर, 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं OBC, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 700 रुपये निर्धारित है।
लेट फीस की अवधि में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी की सामान्य परीक्षा फीस के अलावा 600 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
HP TET November 2026 Registration कैसे करें?
HPBOSE पोर्टल पर जाकर HP TET November 2026 Link पर जाएं। लॉगिन करें। इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। एक बार सभी जानकारी क्रॉस चेक कर लें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें।
