HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हाईकोर्ट की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 388 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचपी हाईकोर्ट में नौकरी (Image - chatGPT)
HP High Court Recruitment 2026 Last Date
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि योग्यता और अन्य शर्तों को लेकर कोई गलती न हो।
HP High Court Recruitment 2026 Eligibility
इस भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई तरह के पद रखे गए हैं। कोर्ट मैनेजर के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA की योग्यता मांगी गई है। क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा प्रोसेस सर्वर और चपरासी जैसे पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। यानी अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में अवसर मौजूद हैं।
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| कोर्ट मैनेजर (Court Manager) | ग्रेजुएशन के साथ MBA |
| क्लर्क (Clerk) | ग्रेजुएशन |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-III | ग्रेजुएशन |
| ड्राइवर (Driver) | 10वीं पास |
| प्रोसेस सर्वर (Process Server) | 12वीं पास |
| चपरासी / प्यून (Peon) | 12वीं पास |
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन भर्ती प्रक्रिया में शामिल अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल हो सकते हैं। हालांकि, किसी पद के लिए कौन-सा टेस्ट होगा और उसकी पूरी प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 नौकरियां, शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
क्या मिलेगी सैलरी
- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती में पद के अनुसार वेतन अलग-अलग निर्धारित है। कोर्ट मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,700 रुपये से लेकर 1,54,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं क्लर्क पद के लिए वेतनमान 20,200 रुपये से 64,000 रुपये निर्धारित है।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,600 रुपये से 81,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। ड्राइवर पद के लिए वेतनमान 21,300 रुपये से 67,800 रुपये है।
- इसके अलावा प्रोसेस सर्वर और चपरासी (प्यून) पदों के लिए वेतनमान समान रखा गया है। इन दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की दूसरी शर्तें जरूर जांच लें। आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारी सावधानी से दर्ज करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी और भुगतान की रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
इस भर्ती के जरिए हिमाचल प्रदेश की जिला न्यायपालिका में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
