एजुकेशन

सोशल साइंस में चाहिए अच्छे मार्क्स? परीक्षा से पहले अपनाएं ये 'लास्ट मिनट' टिप्स

How to Prepare for CBSE 10th Social Science Board Exam: सीबीएसई कक्षा 10वीं सोशल साइंस की परीक्षा 7 मार्च को आयोजित होने वाली है। छात्रों के तैयारी के लिए कम समय है। ऐसे में वह दी गई लास्ट मिनट टिप्स को फॉलो कर अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

How to Prepare for CBSE 10th Social Science Board Exam

सीबीएसई कक्षा 10वीं सोशल साइंस बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

How to Prepare for CBSE 10th Social Science Board Exam: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी से शुरू हो गई है। परीक्षा 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं के सबसे स्कोरिंग विषयों में सामाजिक विज्ञान यानी सोशल साइंस को गिना जाता है। लेकिन यह कहना भी गलत नहीं है कि इस विषय को लेकर छात्रों में लापरवाही भी देखने को मिलती है। सबसे स्कोरिंग विषय में न केवल छात्रों के नंबर कम आते हैं, बल्कि कई छात्रों की कंपार्टमेंट भी आती है। भले ही सोशल साइंस को स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जाता है, लेकिन बच्चों में इस विषय का डर भी उतना ही तो आइए आपके साथ कुछ लास्ट मिनट टिप्स शेयर करें, जिससे आप भी सोशल साइंस की परीक्षा को न केवल पास कर पाएं, बल्कि इसमें अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकें।

कब है सीबीएसई 10वीं सोशल साइंस की परीक्षा

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं सोशल साइंस की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च को एक शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

4 सेक्शन में बंटा होता है सोशल साइंस

सोशल साइंस इतिहास, भूगोल, इकोनॉमिक्स और राजनीति विज्ञान 4 विषयों में बंटा होता है। इसलिए इनकी तैयारी भी उसी अनुसार करने की जरूरत है।

कैसे करें CBSE 10th सोशल साइंस एग्जाम की तैयारी (CBSE 10th Social Science Exam Preparation Tips)

1. सीबीएसई सैंपल पेपर

सोशल साइंस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र सीबीएसई द्वारा जारी सोशल साइंस सैंपल पेपर जरूर चेक करें और उसे हल भी करें। इस सैंपल पेपर से आपको न केवल मार्किंग स्कीम, बल्कि परीक्षा पैटर्न के बारे में भी जानकारी मिलेगी। परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं यह समझ जाने पर परीक्षा की तैयारी और आसान हो जाती है।

2. एनसीईआरटी बुक पढ़ें

छात्र ध्यान से NCERT की किताब पढ़कर भी सोशल साइंस विषय की बढ़िया तैयारी कर सकते हैं। थ्योरी होने के कारण आपको इसे समझने में आसानी होगी। चैप्टर के अंत में दिए गए प्रश्नों की तैयारी कर आपक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। आपको गाइड आदि की आवश्यकता नहीं है।

3. बीते वर्षों के सैंपल पेपर करें हल

क्योंकि अब परीक्षा में समय कम है, तो छात्रों को समय-समय पर जारी किए गए सीबीएसई के सोशल साइंस सैंपल पेपर और मॉडल पेपर हल करने की जरूरत है। कई बार इन्हीं पेपर में दिए गए प्रश्न सीधे परीक्षा में पूछे लिए जाते हैं, ऐसी स्थिति में आपको लाभ होगा।

4. छोटे-छोटे नोट्स बनाएं

बड़े-बड़े आंसर को रटने की बजाए छात्र मुद्दे की बात याद रखने के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। इससे महत्वपूर्ण चीजें याद रहेंगी और परीक्षा में आप उन्हें अपने शब्दों में बेहतर लिख पाएंगे। रटा मारने वाली चीजें आखिरी समय में भूलने का अधिक डर रहता है।

5. उचित अध्ययन सामग्री

सोशल साइंस की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जितनी सामग्री की आवश्यकता है, केवल उतनी ही अपने डेस्क पर रखनी चाहिए। इससे उनका ध्यान केंद्रित रहता है और अन्य चीजों पर नहीं भागता है।

6. सेक्शन के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें

सीबीएसई द्वारा 4 सेक्शन में पेपर बांटे जाते हैं, जिसमें एक एमसीक्यू (MCQ), बहुत शॉर्ट आंसर, शॉर्ट आंसर प्रश्न, लंबे आंसर प्रश्न के अनुसार, पूछा जाता है। परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट करते हुए प्रश्नों के उत्तर दें, ताकि आपको सभी प्रश्नों को पूरा कर सकें।

7. मैप वाले प्रश्नों पर भी ध्यान दें

सोशल साइंस की परीक्षा में मैप वाले प्रश्न 5 अंक में आते हैं। सबसे आसान प्रश्नों में से भी एक है। अगर आप इनकी तैयारी करते हैं तो यह आपके अंक बढ़ाने में सहायक होंगे।

इस प्रकार आप सोशल साइंक की परीक्षा की तैयारी स्मार्टली कर सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्र परीक्षा के दौरान शांत मन के साथ बिना परेशान हुए सवालों के जवाब दें। साथ ही जिनके उत्तर आते हैं, पहले उन्हें करें।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article