Satyawati College Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 एफिलिएटेड कॉलेज हैं, जिसमें 12वीं क बाद प्रवेश लेने का सपना लिए हजारों -लाखों छात्र आवेदन करते हैं। लेकिन अधिकांश छात्रों को कॉलेज प्रोसेस आदि के बारे में अधिक जानकारी नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको एडमिशन सीजन के इस दौर में डीयू के सत्यवती कॉलेज में प्रवेश कैसे मिलता है, यहां कौन-कौन से कॉलेज हैं, कितने अंकों पर प्रवेश होता है और प्लेसमेंट का क्या है आदि के बारे में बताएं।
Satyawati College
सत्यवती कॉलेज कब बना था?
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शामिल सत्यवती कॉलेज (Satyawati College) की स्थापना 1972 में हुई थी। इस कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धांनंद की पोती सत्यवती के नाम पर रखा गया है। 2026 मे इस संस्थान को 54 साल पूरे हो गए हैं। यह डीयू के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है।
Also Read: Hindu College में एडमिशन कैसे मिलता है?
सत्यवती कॉलेज कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स है?
सत्यवती कॉलेज में कक्षा 12वीं के बाद विभिन्न कोर्स में छात्र प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। यहां B.Com (H), B.Com (P), B.A. (PROG.), अर्थशास्त्र (H), अंग्रेजी (H), हिंदी (H), इतिहास (H), राजनीति विज्ञान (H), संस्कृत (H), उर्दू (H), गणित (H) समेत करीब 27 कोर्स हैं। साथ ही मास्टर कोर्स भी उपलब्ध है, जिसके लिए आपका ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।
सत्यवती कॉलेज किन कोर्स के लिए जाना जाता है?
डीयू की सत्यवती कॉलेज मुख्य रूप से हिस्ट्री, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम के लिए जाना जाता है।
सत्यवती कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस क्या है?
डीयू के अन्य कॉलेज के जैसे ही सत्यवती कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया सीयूईटी यूजी के अंकों के आधार पर पूरी की जाती है। सीयूईटी यूजी के अंकों के आधार पर कॉलेज द्वारा एक कटऑफ निकाली जाती है। इस कटऑफ में आने वाले छात्र कॉलेज पहुंचकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सत्यवती कॉलेज में दाखिले के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?
सत्यवती कॉलेज में भी अब 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला नहीं होता है। लेकिन यहां प्रवेश के लिए एलिजिबल होने के लिए छात्रों के 12वीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने ही चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अंक प्रतिशत में कुछ परसेंट की छूट दी गई है।
सत्यवती कॉलेज में UG की कितनी सीटें है?
इस कॉलेज में विभिन्न यूजी कोर्स में कुल मिलाकर 1,600 से 1,700 के बीच सीटें उपलब्ध हैं, जिसके लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं।
सत्यवती कॉलेज प्लेसमेंट पैकेज
सत्यवती कॉलेज का अपना एक प्लेसमेंट सेल है, जिसके द्वारा हर साल एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। इस ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए कई बड़ी कंपनियां आती है। यहां औसत प्लेसमेंट पैकेज 3 से 4 लाख रुपये के बीच है और अधिकतम पैकेज 8 से 12 लाख रुपये सालाना तक जाता है।
