'What Are Your Strengths and Weaknesses' इंटरव्यू सवाल का जवाब कैसे दें? बढ़ जाएगी नौकरी की संभावनाएं

इंटरव्यू के दौरान अक्सर एक सवाल सुनने को मिलता है 'What Are Your Strengths and Weaknesses'? इस सवाल के जवाब में उम्मीदवार कई बार गलती कर जाते हैं। इसका सटीक और सही उत्तर आपको जॉब दिलवा भी सकता है और नौकरी की रेस से बाहर भी कर सकता है।

Interview Question Answer: इंटरव्यू के दौरान एक उम्मीदवार अक्सर घबराए हुए हैं। ऐसे में जब उनके सामने यह सवाल आता है—"What are your strengths and weaknesses?"(आपकी ताकत और कमजोरियां क्या हैं?)—तो अक्सर अच्छे-अच्छे अभ्यर्थी भी असमंजस में पड़ जाते हैं। यह प्रश्न दिखने में जितना सरल लगता है, वास्तव में उतना है नहीं। यह आपकी आत्म-जागरूकता , ईमानदारी और पेशेवर दृष्टिकोण को परखने की एक गहरी रणनीति है। अक्सर इस सवाल का जवाब देने के दौरान उम्मीदवार गलती कर जाते है, जिसके कारण वह नौकरी प्राप्त करने की इस रेस से बाहर हो जाते हैं, क्योंकि कोई और उम्मीदवार इससे सटीक आंसर दे कर अवसर प्राप्त कर लेता है। तो आइए आपको आज What are your strengths and weaknesses सवाल का जवाब देने की टेक्निक के बारे में बताएं।

What Are Your Strengths and Weaknesses

What Are Your Strengths and Weaknesses (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर की सोच को समझे

इंटरव्यू के दौरान टेबल के दूसरी तरह बैठे इंटरव्यूअर ने यह सवाल किया है, तो उसके पीछे उसकी सोच क्या है यह जानना बहुत जरूरी है। बिना सोचे जल्दी के हड़बड़ी में उत्तर न दें। बता दें कि इस सवाल से इंटरव्यूअर यह जानना चाहता है कि आप अपनी क्षमताओं से कितने वाकिफ हैं और अपनी कमियों को सुधारने के लिए कितने गंभीर हैं। सही तरीके से दिया गया एक संतुलित जवाब न केवल आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि आपकी नौकरी पाने की संभावनाओं को भी कई गुना बढ़ा देता है।

End of Feed