इंटरव्यू में 'Can You Work Under Pressure' सवाल का जवाब कैसे दें? सही आंसर से बढ़ेगी सिलेक्शन की संभावना

इंटरव्यू के दौरान अक्सर 'Can You Work Under Pressure' सवाल पूछा जाता है। इसका आंसर केवल हां में देने की बजाए आपको एक रणनीति अपनानी होती है, जो आपको सिलेक्शन के करीब ले जा सकती है। आइए जानते हैं आंसर के लिए कुछ सही उदाहरण।

Interview Question: जब आप किसी जॉब इंटरव्यू में बैठते हैं, तो इंटरव्यूअर केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं देखता, बल्कि यह भी परखता है कि आप कठिन परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसी चीज को परखने के लिए लगभग हर इंटरव्यू में एक बेहद आम लेकिन निर्णायक सवाल पूछा जाता है— "Can you work under pressure?" (क्या आप दबाव में काम कर सकते हैं?)। अक्सर उम्मीदवार इसका जवाब हां में देते हैं। लेकिन केवल हां कह देना ही काफी नहीं होता है। आपको इंटरव्यूअर को यह दिखाना जरूरी है कि आप केवल नौकरी पाने के लिए आंसर नहीं कर रहे हैं बल्कि आप सच में अंडर प्रेशर काम कर सकते हैं और बेहतर काम कर सकते हैं। इस सवाल का सही और सटीक जवाब आपके सिलेक्शन की संभावना को भी कई गुना बढ़ा देता है। तो आइए आज आपको इस सवाल के सही जवाब देने की टेक्निक और टिप्स दें।

Can You Work Under Pressure

Can You Work Under Pressure (Photo- Canva)

इस सवाल को पूछने के पीछे क्या होता है इंटरव्यूअर का मकसद?

इंटरव्यूअर में किसी भी सवाल का जवाब देने में हड़बड़ी करने की बजाए, आपके लिए यह जानना जरूरी है कि उस सवाल के पीछे का मकसद क्या है, तभी आप बेहतर जवाब दे पाएंगे। अगर आपसे इंटरव्यू में पूछा जा रहा है कि क्या आप दबाव में काम कर सकते हैं (Can you work under pressure), तो सवाल केवल 'हां' या 'ना' सुनने के लिए नहीं पूछा जा रहा है। इस सवाल का सीधा सा मकसद यह जानना होता है कि जब डेडलाइन करीब होगी, काम का बोझ बढ़ेगा या कोई अप्रत्याशित चुनौती आएगी, तब आपका रवैया कैसा रहेगा। इसके अलावा वह आपके जवाब के जरिए कुछ मुख्य बातें समझना चाहता है -

End of Feed