एजुकेशन

CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई रिवैल्युएशन के लिए आवेदन आज से शुरू, यहां जानें फीस से लेकर एप्लिकेशन प्रोसेस

CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई ने छात्रों को स्कैन कॉपियां भेजने के बाद अब रिवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 12वीं के छात्र वेरिफिकेशन के साथ रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

CBSE Revaluation 2026

CBSE Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कैन कॉपी के आवेदन की प्रक्रिया के पूरी हो चुकी है। बोर्ड द्वारा आवेदन करने वाले छात्रों को उनकी स्कैन कॉपियां भेज दी गई है और इसी के साथ अब सीबीएसई आंसर शीट रिवैल्यूशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जी हां, आज यानी 29 मई 2026 से आंसर कॉपियों की रिवैल्यूएशन विंडो खुल जाएगी, जिन छात्रों को रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करना है वह आपत्ति दर्ज करते हुए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो आइए आपको फीस और इससे संबंधित अधिक जानकारी दें।

सीबीएसई रिवैल्युएशन की फीस कितनी हैं?

वेरिफिकेशन की फीस - 100 रुपये

आंसर चेकिंग फीस प्रति प्रश्न - 25 रुपये

बता दें कि रिवैल्यूएशन और रीचेकिंग प्रक्रिया में यदि किसी भी छात्र का एक नंबर भी बढ़ता है तो बोर्ड द्वारा पूरी फीस वापस की जाएगी। लेकिन आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि रिवैल्यूएशन प्रोसेस में नंबर बढ़ने के साथ नंबर कम होने की संभावना भी बराबर की होती है।

सीबीएसई 12वीं रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें

स्टेप 1 - सीबीएसई 12वीं के छात्र रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - यहां पोस्ट रिजल्ट सर्विस, वेरिफिकेशन या रिवैल्यूएशन का एक सेक्शन नजर आएगा। उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - अब छात्र आंसर बुक की फोटोकॉपी या प्राप्त की गई स्कैन कॉपी लगाए और वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के लिए आगे प्रक्रिया शुरू करें।

स्टेप 5 - अंक का वेरिफिकेशन, रिवैल्यूएशन और विषय या विषयों का चयन करें।

स्टेप 6 - रिवैल्यूएशन प्रोसस को आगे बढ़ाने के लिए उन प्रश्नों की संख्या का चनय करें, जिसे आप आगे बढ़ाना चाहते हैं।

स्टेप 7 - अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 8 - प्राप्त कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और सेव करके रखें।

सीबीएसई स्कैन कॉपियों के बवाल के बीच आपको बता दें कि करीब 4,04,319 छात्रों ने अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपियों के लिए आवेदन किया था। इन छात्रों ने 11.31.961 आंसर शीट मांगी थी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या भी इस साल बहुत अधिक होने वाली है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article