CBSE, ICSE से कितना अलग है IB बोर्ड, क्या आईबी के छात्र दे सकते हैं NEET, JEE और CUET?

देश में स्कूल शिक्षा के लिए सबसे अधिक चर्चा CBSE और ICSE बोर्ड की होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आईबी बोर्ड भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

IB Board Facts in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की नई मार्किंग स्कीम और थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर बड़ा विवाद हुआ। इस बीच इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड यानी आईबी बोर्ड की खूब चर्चा हुई। देश में स्कूल शिक्षा के लिए सबसे अधिक चर्चा CBSE और ICSE बोर्ड की होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आईबी बोर्ड भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आईबी बोर्ड क्या है, यह बाकी बोर्ड से कैसे अलग है और क्या आईबी के छात्र दे सकते हैं NEET, JEE और CUET?

CBSE, ICSE से कितना अलग है IB बोर्ड

CBSE, ICSE से कितना अलग है IB बोर्ड

क्या है IB बोर्ड?

IB यानी इंटरनेशनल बैकलॉरिएट एक इंटरनेशनल एजुकेशन सिस्टम है, जिसकी स्थापना 1968 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है। यह बोर्ड रिसर्च, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और प्रैक्टिकल स्किल्स को लेकर काफी फेमस है। खासबात ये है कि IB में छात्रों का मूल्यांकन केवल अंतिम परीक्षा से नहीं, बल्कि पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर भी किया जाता है।

End of Feed