Himachal Pradesh School Time Change Notice: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भीषण गर्मी के बाद बारिश के कारण स्कूलों का समय पहले जैसा कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 3 बजे समाप्त होंगी। गुरुवार 26 जून को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव शुक्रवार यानी आज से प्रभावी होंगे। अगर आप भी इस राज्य से हैं, तो आपको इस बारे में जरूर से पढ़ना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के Hamirpur जिले में स्कूलों का पलटा समय
दोबारा क्यों बदली गई स्कूल की टाइमिंग
शीर्ष राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल हेडलाइंस कुछ दिन पहले, छात्रों और शिक्षकों को दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बदला गया था।
ताजा खबर
अधिकारियों ने कहा कि मानसून के आगमन के साथ तापमान में गिरावट आई है। अतिरिक्त जिला आयुक्त अभिषेक कुमार गर्ग के अनुसार, यह निर्णय वर्तमान मौसम की स्थिति और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
उन्होंने कहा कि उप निदेशकों के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सूचना भेज दी गई है, ताकि 27 जून से समय परिवर्तन लागू किया जा सके।
