HBSE Compartment Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, सबसे पहले यहां देखें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय या प्रदर्शन सुधार परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

HBSE Compartment Result 2026 Class 10th 12th OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय (Additional Subject) या प्रदर्शन सुधार (E.I.O.P.) परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में 42.55 प्रतिशत पास हुए हैं, जबकि हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम 60.42 प्रतिशत दर्ज किया गया।

HBSE Compartment Result 2026 Class 10th 12th released

इस साल 12वीं की कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय परीक्षा में कुल 24,080 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 10,247 छात्र परीक्षा में सफल हुए, जबकि 12,281 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 42.55 प्रतिशत रहा।

End of Feed