HBSE Date Sheet 2023: डायरेक्ट लिंक से देखें हरियाणा बोर्ड की गाइडलाइंस व रिवाइज्ड डेटशीट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 7, 2023, 02:19 PM IST

HBSE Board 2023 Date Sheet Revised: अगर आप हरियाणा बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें क्योंकि हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने रिवाइज्ड डेट-शीट आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। संशोधित परीक्षा तिथि यदि अभी तक आपने नोट नहीं की है, तो यहां से कर लें।

HBSE Board 2023 Date Sheet Revised: क्या आपने अभी तक Haryana Board of School Education Revised Date-Sheet डाउनलोड की? यदि नहीं तो जान लें कि हरियाणा बोर्ड ने डेटशीट में बदलाव किया है, और रिवाइज्ड डेटशीट जारी की है, जिसे आप यहां से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

haryana board 2023 date sheet

हरियाणा बोर्ड 2023 की रिवाइज्ड डेटशीट

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड डेट शीट 2023 जारी कर दी है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले है वे आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in से संशोधित समय सारिणी जरूर नोट कर लें। बता दें, हरियाणा बोर्ड रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार, बीएसईएच कक्षा 10, 12 परीक्षा 2023 की शुरुआत 27 फरवरी, 2023 से होगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को इतिहास / जीव विज्ञान की परीक्षा के साथ समाप्त होगी, जबकि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 मार्च, 2023 को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।

End of Feed