HBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, 27 फरवरी से होगी परीक्षा

HBSE 10th 12th Admit Card 2024, Haryana Board HBSE Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया जाएगा।

HBSE 10th 12th Admit Card 2024, Haryana Board HBSE Admit Card 2024 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड (HBSE Class 10th 12th Admit Card 2024) प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि स्कूलों के प्रधान bseh.org.in पर रोल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE 10th 12th Admit Card 2024

HBSE 10th 12th Admit Card 2024

HBSE 10th 12th Exam 2024: कब होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

End of Feed