Hathras DM IAS Ashish Kumar: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। भगदड़ के दौरान अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत सूचना मिली है। हाथरस की इस घटना के बाद डीएम आशीष कुमार चर्चा में हैं। बता दें कि IAS आशीष कुमार को महज 7 दिन पहले ही हाथरस जिले का कमान मिला था।
हाथरस डीएम IAS आशीष कुमार
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के पास एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग में लाखों की संख्या में लोग जुट गए। यह सत्संग कथावाचक भोले बाबा का था। इस दौरान अचानक भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। डीएम आशीष कुमार ने घटना की जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं IAS आशीष कुमार कौन हैं।
Hathras DM IAS आशीष कुमार कौन हैं?
IAS आशीष कुमार का नाम हाल ही में उत्तर प्रदेश में चले ट्रांसफर एक्सप्रेस में सामने आया था। डीएम आशीष कुमार UPSC 2015 बैच के आईएएस हैं। IAS आशीष ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 9 के साथ क्रैक थी। साल 1989 में जन्में ने महज 25 साल की उम्र में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की है।
Hathras DM IAS Ashish Kumar
26 जून को उन्होंने हाथरस जिले की कमान संभाली है। इससे पहले आशीष कुमार की पोस्टिंग सहारनपुर जिले में थी। सहारनपुर प्राधिकरण में वीसी के पद पर तैनात आशीष कुमार को हाथरस जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लंबे समय से हाथरस जिले में तैनात डीएम अर्चना वर्मा का ट्रांसफर हो गया और वो अब विशेष सचिव चिकित्सा के पद पर तैनात हैं।
क्या है पूरी घटना?
थरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें जमीन पर पड़े लागों को देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो करीब 122 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक भक्त घायल हैं।
