Haryana TET 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे की निर्धारित है। जो उम्मीदवार लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) या लेवल-3 (PGT) के लिए टीईटी परीक्षा देना चाहते हैं, उनके पास अब आवेदन पूरा करने के लिए बेहद ही कम समय बचा है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि बिना समय गवाए तुरंत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। एक बार आवेदन विंडो बंद होने के बाद किसी अन्य माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Haryana TET 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
कब होगी हरियाणा टीईटी 2026 परीक्षा
हरियाणा बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। बता दें कि लेवल-3 की परीक्षा 26 दिसंबर को तथा लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षाएं 27 दिसंबर को प्रस्तावित हैं।
HTET 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RVUNL ने जारी किया JE और अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 18 नवंबर 2026 |
| आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 27 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| आवेदन में सुधार (Correction Window) | 28 और 29 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथियां | 26 और 27 दिसंबर 2026 |
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और विवरण
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- डी.एल.एड. , बी.एड, बी.एल.एड. (B.El.Ed) या संबंधित शिक्षण कोर्स की मार्कशीट
- फोटो
- हस्ताक्षर
- अंगूठे के निशान
- वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -BoB वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस पदों आवेदन की अंतिम तिथि आज
स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1 - सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या निर्दिष्ट HTET पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - HTET 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3 - अब फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, पता, शैक्षणिक योग्यता, विषय और परीक्षा स्तर (Level-1, 2 या 3) भरें।
स्टेप 4 - आवश्यक जानकारी के बाद फॉर्म में दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
स्टेप 6 - अब फाइनल सबमिशन करें और पेड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि एक ही पंजीकरण के तहत निर्धारित स्तरों के लिए आवेदन करें। एक ही स्तर के लिए अलग-अलग या दोहरे पंजीकरण से आवेदन रद्द हो सकता है। साथ ही 27 नवंबर रात 11:59 बजे से पहले फीस कटने व पेमेंट स्टेटस सफल होने की पुष्टि जरूर कर लें।
