Haryana Bus Pass Facility News: हरियाणा के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने छात्र छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने सरकारी और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए बस पास सुविधा को 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर तक करने की घोषणा की है। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्थान से अब अधिकतम 150 किलोमीटर की सीमा तक बस-पास जारी किए जाएंगे, जो पहले केवल 60 किलोमीटर तक ही जारी होते थे। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश भर के लाखों छात्र लाभान्वित होंगे। इस निर्णय को छात्रों के हित में लिया गया एक बहुत बड़ा फैसला माना जा रहा है।
Haryana News
Haryana Bus Pass News: 6 महीने के लिए बनेंगे पास
हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं, हरियाण विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय और बोर्ड से संबंधित छात्र फ्री या कंसेशन पर यात्रा कर सकेंगे। वहीं, हारट्रोन, विश्वविद्यालय के डिस्टेंस लर्निंग सेंटर और विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षण केंद्र के छात्र भी बस पास सुविधा का लाभ ले सकेंगे। बता दें कि शिक्षण संस्थान की सिफारिश पर छात्रों के पास 6 महीने के लिए बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को परिवहन विभाग को छात्रों की सत्यापित फोटो के साथ पूरी जानकारी भेजनी होगी।
Haryana Bus Happy Card: 10वीं 12वीं स्टूडेंट्स के लिए सुविधा
इससे पहले हरियाणा सरकार ने 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत नंबर पाने वाले छात्र-छात्राओं को हैप्पी कार्ड बनवाने की सुविधा दी थी। इस कार्ड के तहत वह हरियाणा रोडवेज की बसों में 500 किलोमीटर तक फ्री यात्रा कर सकेंगे।
