एजुकेशन

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा के 21 लाख नीट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 20 और 21 जून को रोडवेज में फ्री कर सकेंगे सफर

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा सरकार ने 21 लाख अभ्यर्थियों के लिए 20 और 21 जून 2026 को नीट एस्पिरेंट्स के लिए फ्री बस चलाने का आदेश दिया है ताकि छात्रों को अपने सेंटर्स तक पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Image

Haryana Roadways Free Bus Service: नीट छात्रों के लिए 20 और 21 जून को फ्री बस सेवा

Haryana Roadways Free Bus Service: हरियाणा सरकार ने NEET-UG के करीब 21 लाख छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 20 और 21 जून को पूरे राज्य में मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाकर किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार परीक्षा केंद्र दूसरे जिले या शहरों में होने के कारण विद्यार्थियों को परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की यह पहल अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिनों में बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर रही है।

परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा एग्जाम

दरअसल, यह पुनर्परीक्षा उस विवाद के बाद आयोजित की जा रही है जिसमें NEET-UG 2026 के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगे थे। 3 मई को देश के 551 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा उपायों को और सख्त करते हुए 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article