AIIMS INI CET Result 2026 Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) का रिजल्ट जारी कर (AIIMS INI CET Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (AIIMS INI CET Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां कुल 51,563 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
बता दें आईएनआई सीईटी 2026 की परीक्षा 16 मई 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एमडी (MD), एमएस (MS), एमसीएच (MCh), डीएम (DM) और एमडीएस (MDS) जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AIIMS INI CET Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS INI CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS INI CET Result: पास होने के लिए इतने परसेंटाइल जरूरी
बता दें एआईआईएमएस आईएनआई सीईटी परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस/प्रायोजित/प्रतिनियुक्त/विदेशी नागरिक/भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) के लिए 50 परसेंटाइल और ओबीसी, एससी, एसटी, बीडब्ल्यूबीडी के लिए 45 परसेंटाइल व
भूटानी नागरिक (केवल PGI-चंडीगढ़) के लिए 45 परसेंटाइल चाहिए होगा।
AIIMS INI CET Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate's name)
- रोल नंबर (Roll number)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration number)
- कैटेगिरी (Category)
- परसेंटाइल स्कोर (Percentile score)
- ओवरऑल रैंक (Overall rank)
- कैटेगिरी वाइज रैंक (Category-wise rank)
- क्वालीफाई मार्क्स (Qualifying Marks
