Haryana School Closed: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2025 की वजह से आज छुट्टी की घोषणा

Haryana School Closed Due to Geeta Jayanti 2025: कुरुक्षेत्र जिले के कुछ खास छात्रों के लिए इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2025 की वजह से छुट्टी की घोषणा की गई है, जिसके चलते हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज स्कूल बंद रहेंगे।

Haryana School Closed Due to Geeta Jayanti 2025: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुछ स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बता दें, यहां चल रहे इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2025 की वजह से आज कुछ स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। छात्र ध्यान दें, ये छुट्टी पूरे राज्य में नहीं है। आधिकारिक अपडेट्स से साफ है कि स्कूल की छुट्टी सिर्फ कुरुक्षेत्र जिले के कुछ खास स्कूल के छात्रों लिए है, क्योंकि यहां के कई स्टूडेंट्स इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

Haryana School Closed

टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को हमेशा की तरह काम पर आना होगा। यह छुट्टी कुरुक्षेत्र के सभी सरकारी या प्राइवेट स्कूलों के लिए नहीं है। यह सिर्फ उन स्टूडेंट्स के लिए है जो इंटरनेशनल गीता फेस्टिवल के हिस्से के तौर पर ऑर्गनाइज किए गए पाठ प्रोग्राम में सीधे तौर पर शामिल हैं।

End of Feed