Haryana Agniveer Reservation in Hindi: अगर आप हरियाणा से हैं और अग्निवीर बनने की इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हरियाणा के मुख्यंमत्री नायब सिंह सैनी ने आज 17 जुलाई 2024 को इस बात की घोषणा की है कि राज्य के अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रुप C और D की भर्ती में आयु सीमा में तीन साल तक की छूट का प्रावधान किया जाएगा। ग्रुप c में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टाइम्स नाउ नवभारत सवाल के जवाब में क्या क्या कहा
हरियाणा में अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस में 10 फीसदी आरक्षण
बिना ब्याज के लोन की व्यवस्था
हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के पदों की भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों को 5 फीसदी आरक्षण की भी घोषणा की है। अगर कोई अग्निवीर चार साल पूरा करने के बाद खुद का काम शुरू करना चाहता है, तो उसके लिए सरकार बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन देगी।
Haryana Agniveer Reservation Key Highlight - की हाइलाइट
आज जो खबर आई है यह केवल हरियाणा राज्य के लोगों के लिए है। बता दें, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टाइम्स नाउ नवभारत सवाल के जवाब में इन बातों का जिक्र किया:-
- अग्निवीरों के लिए जो घोषणा की गई है वो तुरंत प्रभाव से लागू होगा
- कोई भी अग्निवीर आएगा उसको इस योजना का लाभ मिलेगा।
- कांग्रेस नेता अग्निविर को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।
- इस योजना के माध्यम से हमारे पास स्किल युवा तैयार होते हैं।
- हरियाणा सरकार में कॉन्स्टेबल माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, एसपीओ में 10 प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण देगी।
- ग्रुप बी और सी में अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, पहले बेच के लिए ये छूट 5 वर्ष की होगी।
- ग्रुप बी में एक प्रतिशत और ग्रुप सी में 5 प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण देगी।
- अगर काम करना चाहते है तो 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा, इसके अलावा आर्म लाइसेंस भी दिया जाएगा।
क्या है अग्निपथ या अग्निवीर स्कीम?
केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ स्कीम को शुरू किया था। यह एक शॉर्ट-टर्म स्कीम है जिसके जरिये कोई भी आसान से भारतीय सेना में जा सकता है, लेकिन उसका कार्यकाल 4 साल के लिए होगा। इस स्कीम के जरिये आमी, वायु और जल सेना का हिस्सा बना सकता है। चार साल पूरे होने के बाद पेंशन की भी व्यवस्था रखी गई।
इस योजना में जिसका भी चयन होता है उसे अग्निवीर कहा जाता है। एक अग्निवीर चाहे तो अगले चार सालों के लिए एक्सटेंशन भी ले सकता है। यही नहीं चार साल यानी सर्विस पूरी हो के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों सेना में परमानेंट जॉब भी दी जाएगी जबकि बाकी 75 प्रतिशत को एक बड़ी राशि के साथ, स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
बता दें, अग्निवीरों को लेकर अक्सर उनके भविष्य पर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में आज जारी इन अपडेट्स से बहुत से अग्निवीरों को राहत की सांस आएगी।
