Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay in Hindi: देश का राष्ट्र ध्वज के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर एक भारतीय अपने राष्ट्र ध्वज के आगे शीश जरूर झुकाता है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम (Independence Day 2024 Programs) का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में निबंध लेखन समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आप भी निबंध लेखन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो हर घर तिरंगा अभियान पर शानदार निबंध यहां देख सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध
Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay: हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध
'हर घर तिरंगा' आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाए, तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए। उसे अलग स्थान पर रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Quotes in Hindi
'एकता का हमें पाठ पढ़ाता तीन रंग में रंगा है, हिंदुस्तान की आन-बान और मेरी शान तिरंगा है।'
'देश के लिए शहीद हुए वीरों की गाथाएं गाता है, देश की सीमा पर जब भी, तिरंगा शान से लहराता है।'
'लहराता है नील गगन में ऊंची जिसकी शान है, महज एक झंडा नहीं, तिरंगा देश की पहचान है।'
'राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है; इसका सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करें।'
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे दमदार भाषण यहां देखें
ऊपर दिए कोट्स को जोड़कर आप अपने निबंध को और शानदार बना सकते हैं। निबंध के अंत में हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को बताते हुए लिखें। इसमें लिखें- हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसी पहल है जिसमें घर भारतीय जुड़कर एक परिवार के रूप में देशभक्ति का प्रदर्शन कर सकता है। यह सभी देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को फैलाने में मदद करेगा।
