गुरुग्राम में बारिश का कहर! जलजमाव के चलते आज स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश

Gurugram Schools Online Class: गुरुग्राम में बीते दिनों लगातार बारिश के चलते आज यानी 25 अगस्त को स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Gurugram Schools Online Class: गुरुग्राम में सोमवार को हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। करीब एक घंटे की भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। जलजमाव के कारण जगह-जगह ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और कई इलाकों में स्कूल बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन फंस गए। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को सरकारी और निजी स्कूलों समेत शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जलभराव के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम को भी ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा प्रशासन ने कॉर्पोरेट ऑफिसों को सलाह दी कि वे कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की अनुमति दें।

Gurugram Schools Online Class

Gurugram Schools Online Class: सड़कों पर जलजमाव के चलते गुरुग्राम में स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए

Gurugram Schools Online Class: स्कूल और शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन क्लास की सलाह

प्रशासन ने एडवाइजरी में बदलाव करते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को मंगलवार को ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश दिया। इसके पीछे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा और जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका का हवाला दिया गया। बारिश के कारण नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफको चौक और पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। राजीव चौक के आसपास गाड़ियां पानी में फंसी रहीं, जबकि सोहना रोड पर भी स्कूल बसें और एम्बुलेंस जलजमाव में फंस गईं।

End of Feed