GUJCET Exam Date 2024: गुजरात सीईटी परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव, अप्रैल नहीं मार्च में इस दिन परीक्षा

GUJCET Exam Date 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जीयूजेसीईटी परीक्षा की संशोधित की है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक अब परीक्षाएं 2 अप्रैल के बजाए 31 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।

GUJCET Exam Date 2024: गुजरात सीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GUJCET Exam Date 2023) खबर है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा तिथि में बड़ा बदलाव (GUJCET Exam Date) किया है। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि, जीयूजेसीईटी 2024 परीक्षा अब 31 मार्च को आयोजित की जाएगी। बता दें इससे पहले परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी।

GUJCET Exam Date 2024

GUJCET Exam Date 2024: जेयूजेसीईटी परीक्षा की तारीख में बदलाव

GUJCET Exam Date 2024: कब आयोजित की जाएगी परीक्षा

बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को बताया कि इस बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसलिए बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 2 अप्रैल के बजाए 31 मार्च को निर्धारित करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

GUJCET Exam Date 2024 Revised Schedule

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर GUJCET 2024 Revised Schedule लिंक पर क्लिक करें।
  3. संशोधित परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

GUJCET Exam Date: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए पात्र

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हायर सेकेंडरी डिवीजन के साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग/डिप्लोमा व फार्मेसी कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य व देश के टॉप कॉलेजों में दाखिले के लिए पात्र माने जाते हैं।

End of Feed